काठी ढाबा के पास राहगीर को चाकू दिखाकर लूटा, पिथौरा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मामला।दोनों आरोपी बेनकाब, मोबाइल सहित चाकू जब्त कर आरोपियों को भेजा जेल।



दिनांक 14/11/2026

विवरण- प्रार्थी निमेश कुमार राठौर पिता रामसिंग राठौर उम्र 21 निवासी ग्राम बिछिया (टांडापारा) थाना बसना जिला महासमुंद(छ.ग.) दिनांक 12/11/2026 को रायपुर जाने के लिये अपने घर से निकला था कि करीबन दोपहर 02/00 बजे से 02/30 बजे मध्य  काठी ढाबा (पिथौरा) 

के पास पहुंचा था कि दो व्यक्ति द्वारा चाकू दिखाकर रोके और रुपये पैसों की मांग करने लगे, नहीं देने पर मेरे रियलमी मोबाइल को लुट कर ले गए, जिस पर आवेदक की रिपोर्ट पर अज्ञात 02 अरोपियों के विरूद्ध थाना पिथौरा में दिनांक 13/11/2026 को अपराध क्रमांक 300/2026 धारा 309(4),311,3(5) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान अज्ञात दोनो आरोपियों का लगातार पता तलाश व आरोपी के हुलिया से संबंधित लोगो से चर्चा व पूछताछ मे, दो संदिग्धो, रजिन्दर सिंह पिता राणासिंह उम्र 21 साल साकिन टप्पा सेवैया व नवीन दीवान पिता उदयराम दीवान उम्र 19 वर्ष साकिन वार्ड नं. 02 बस्तीपारा पिथौरा के बारे मे पुलिस को सुराग मिली। दोनो संदिग्धो को पुलिस गिरफ्त मे लेकर, दोनो से हिकमत अमली से पुछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किये। पृथक पृथक मेमोरण्डम कथन लिया गया है तथा आरोपी रजिन्दर सिंह के कब्जे से, लूटी गयी एक रियलमी कंपनी का मोबाइल तथा नवीन दीवान से एक चाकु को जब्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों को आज दिनांक 14/11/2026 को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया है।  


गिरफ्तार आरोपी-

01-  रजिन्दर सिंह पिता राणासिंह उम्र 21 साल साकिन टप्पा

 सेवैया।  

02-  नवीन दीवान पिता उदयराम दीवान उम्र 19 वर्ष साकिन वार्ड नं. 02 बस्तीपारा पिथौरा।     


जप्त मशरूका-    

01- रियलमी कंपनी का मोबाइल कीमती 10,000 रूपये। 

2- एक नग वारदात मे इस्तेमाल चाकू।

Previous Post Next Post