दिनांक 14/11/2026
पिथौरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी की बाइक बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार।
सड़क किनारे खड़ी बाइक पर चोरों ने किया था हाथ साफ, संयुक्त कब्जे से चोरी का वाहन बरामद।
मुखबिर तंत्र और सतत पतासाजी से मिली पुलिस को सफलता।
दिनांक 21/10/2026 को प्रार्थी संतोष यादव पिता श्री मनहरण यादव उम्र 42 वर्ष साकिन दरबा थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर (छ.ग.) द्वारा पिथौरा मार्केट से लगभग-09.30 बजे रात्रि में ग्राम अठारहगुढ़ी वापस जा रहा था, लहरौद के पास अपनी बाईक को रोड़ किनारे खड़े कर के शौच के लिए रूका, वापस आकर देखा, तो प्रार्थी का बाईक वहाँ नहीं था। आस-पास ढूँढने पर कुछ पता नहीं चला, कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटर सायकल पुरानी इस्तेमाली हीरो एचएफ डीलक्स मोटर सायकल क्रमांक CG04 MD 6901(कीमती करीबन 20,000 रूपये) को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने के संबंध में, अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 272/2026 धारा 303(2) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपी का लगातार पता तलाश एवं मुखबीर तैनात किया गया था। मामले की तफ्तीश के दौरान डागेश्वर यादव पिता स्व. मोहनलाल यादव उम्र 19 वर्ष निवासी साल्हेभाठा थाना तेन्दूकोना व नवीन दीवान पिता उदयराम दीवान उम्र 19 वर्ष साकिन लहरौद के संयुक्त कब्जे से HF डिलक्स मोटर सायकल क्रमांक CG 04 MD 6901 को आरोपी नवीन दीवान के घर के पास गली से बरामद किया गया। आरोपियों से पूछताछ पर अपने-अपने मेमोरेंडम् कथन मे उक्त आरोपियों द्वारा जुर्म करना स्वीकार किये। आरोपियों को गिरफ्तार कर दिनांक 14/11/2026 को ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
01- डागेश्वर यादव पिता स्व0 मोहनलाल यादव उम्र 19 वर्ष निवासी साल्हेभाठा थाना तेन्दूकोना ।
02- नवीन दीवान पिता उदयराम दीवान उम्र 19 वर्ष साकिन लहरौद थाना पिथौरा।
जप्त मशरूका-
01-HF डिलक्स मोटर सायकल क्रमांक CG 04 MD 6901 कीमती 20,000 रूपये।
