यातायात पुलिस ​महासमुंद की सख्त कार्यवाही, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर पालकों पर कसा शिकंजा, वसूला गया समन शुल्क



दिनांक 13.11.2026


शिशु संस्कार केंद्र, महासमुंद स्कूल के कुछ नाबालिग छात्र-छात्राओं द्वारा दोपहिया वाहन चलाकर स्कूल आना पाया गया।


यातायात शाखा द्वारा संबंधित छात्र-छात्राओं के पालकों/अभिभावकों को यातायात कार्यालय बुलाकर समझाईश दी गई।


मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 04 मामलों में पालकों पर कार्यवाही करते हुए ₹4,000/- (चार हजार रुपये) का समन शुल्क वसूला

​


दिनांक 13.11.2026 को यातायात पुलिस महासमुंद के द्वारा शहर के शिशु संस्कार केंद्र स्कूल महासमुंद  गया जहाँ कुछ नाबालिग छात्र-छात्राओं द्वारा दोपहिया वाहन चलाकर स्कूल आना पाया गया। यातायात पुलिस द्वारा संबंधित छात्र-छात्राओं के पालकों/अभिभावकों को यातायात कार्यालय बुलाकर समझाइश दी गई, साथ ही कुल 04 प्रकरणों में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत पालकों पर कार्यवाही करते हुए ₹4,000/- (चार हजार रुपये) का समन शुल्क वसूला गया।

पुलिस की अपील व चेतावनी:-

​यातायात पुलिस महासमुंद ने सभी पालकों से अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को दोपहिया या चार पहिया वाहन बिल्कुल भी न सौंपें। ऐसा करना न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि बच्चों की जान के लिए भी बड़ा खतरा साबित हो सकता है।

​महासमुंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर यह अभियान कड़ाई से लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कठोर कार्यवाही की जाएगी।




Previous Post Next Post