सरईटार के जंगल में सजी जुएं की महफिल में पुलिस ने मारी रेड।जुआ खेलते 09 जुवारी रंगे हाथ गिरफ्तार।


संलिप्त जुआरियों के कीमती करीबन 1,51,900 रुपये का मशरूका जप्त।

थाना पिथौरा पुलिस की कार्यवाही।

जिले में अवैध गतिविधियों और जुए के कारोबार के खिलाफ महासमुंद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगातार छापेमारी कार्यवाही की जा रही है। इसी पर से थाना पिथौरा पुलिस द्वारा जुआ-सट्टा के विरुद्ध कार्यवाही की गई। दिनांक 24/11/2026 को थाना पिथौरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सरईटाल जंगल में कुछ जुआड़ियान एकत्रित होकर रुपये-पैसे का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से काट-पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा गवाहों के साथ मौके पर रेड कार्यवाही की गई, जिसमें 09 जुआड़ियान को 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसे का हार-जीत का जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे व फड़ से नगदी रकम 6,900/- रुपये, 09 नग मोबाईल फोन कीमती 45,000/- रुपये, 04 नग मोटर सायकल कीमती करीबन 1,00,000 रुपये एवं 52 पत्ती ताश, सहित कुल कीमती करीबन 1,51,900 रुपये की संपत्ति को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 320/2026 धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022, 112 बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामला अजमानतीय होने से आरोपियो को रिमांड पर भेजा गया है। 

गिरफ्तार आरोपीगण-

1- महेन्द्र साहू पिता विष्णु साहू उम्र 35 साल साकिन रानीसागर पारा पिथौरा थाना पिथौरा

2- सागर यादव पिता केशव यादव उम्र 23 साल साकिन मेमरा थाना पिथौरा

3- कोमल पटेल पिता उमेन्द्र सिंह उम्र 36 साल साकिन लहरौद थाना पिथौरा

4- राजकुमार पटेल पिता बालाराम पटेल उम्र 26 साल साकिन लहरौद थाना पिथौरा

5- विश्राम निषाद पिता रामकुमार निषाद उम्र 32 साल साकिन लहरौद थाना पिथौरा

6- हरकेश रवि पिता भेशराम रवि उम्र 24 साल साकिन लहरौद थाना पिथौरा

7- मनीष ध्रुव पिता रमेश ध्रुव उम्र 18 साल साकिन लहरौद थाना पिथौरा

8- कमल नारायण पटेल पिता बुधराम पटेल उम्र 24 साल साकिन लहरौद थाना पिथौरा

9- गंगाराम यादव पिता धनीराम यादव उम्र 39 साल साकिन लहरौद थाना पिथौरा

जप्त मशरूका- 

01- आरोपियों के कब्जे व फड़ से नगदी रकम 6,900/- रुपये,

02- 09 नग मोबाईल फोन कीमती 45,000/- रुपये, 

03- 04 नग मोटर सायकल कीमती करीबन 1,00,000/- रुपये एवं 

05- 52 पत्ती ताश। 

कुल कीमती करीबन 1,51,900 रुपये की संपत्ति जप्त।


Previous Post Next Post