दो कार में 85.080 किलो (कीमती 42,55,500 रूपये) गांजा बरामद/जप्त।
गांजा, दो कार, लाखो रूपये कैश एवं 05 मोबाईल सहित कुल कीमती 71.67 लाख रूपये की संपत्ति जप्त।
थाना कोमाखान पुलिस की कार्यवाही।
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फायनेशियल इन्वेस्टिगेशन पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 24-11-26 को थाना कोमाखान पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक वाक्सवेगन कार क्रमांक सीजी 04 केपी 6666 में एक महिला व एक पुरूष एवं महिन्द्रा एक्सयुवी 700 कार क्रमांक बीआर-01, केसी- 1111 जिसमें 02 पुरूष सवार है जो, अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर खरियार रोड (ओड़िसा) से बागबाहरा महासमुन्द की ओर आगे-पीछे चलते हुए आ रही है।
सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए टेमरी नाका नेशनल हाईवे-353 पर नाकाबंदी किया गया। आने-जाने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही थी, तभी संदेही वाहन सामने से आते हुए नजर आयी। जिसे घेराबंदी कर रोका गया पुछताछ पर वाक्सवेगन कार का चालक ने अपना आदिल शेख पिता शोहराब अहमद उम्र 38 साल निवासी बिलरियागंज जिला आजमगढ़ (उत्तरप्रदेश) एवं बगल में बैठी महिला ने अपना नाम रिया पटेल पिता ज्ञान प्रकाश उम्र 22 साल निवासी महावीरपुरम पनकी रोड थाना कल्याणपुर जिला कानपुर (उत्तरप्रदेश) तथा एक्सयुवी कार का चालक ने अपना नाम शुभम सिंह पिता नरेश सिंह उम्र 20 साल निवासी आदर्श नगर भुईन्धारा थाना समस्तीपुर जिला समस्तीपुर आजमगढ़ (उत्तरप्रदेश) एवं बगल में बैठे ब्यक्ति ने अपना नाम राजा कुमार पिता नंदलाल प्रसाद उम्र 24 साल निवासी गौहरबसंत थाना गरखा जिला छपरा (बिहार) का रहने वाला बताया। वाहन सवार को सूचना से अवगत कराते हुए, दोनो कारों की बारी-बारी तलाशी ली गई, तलाशी पर वाक्सवेगन कार की डिक्की में चार प्लास्टिक बोरी में कुल 14 पैकेट गांजा एवं पीछे वाली महिन्द्रा एक्सयूवी कार में 14 पैकेट सहित कुल 85.080 किलो गांजा (कीमती 42,55,500 रूपये)बरामद हुआ। पुछताछ पर आरोपियों ने बताया की वे उक्त गांजा को उरजादानी टिटलागढ़ (ओड़िसा) से इटारसी एवं दिल्ली स्वयं द्वारा बिक्री करने लिए लेकर जाना बताये। कोमखान पुलिस द्वारा अग्रीम कार्यवाही करते हुए आरोपीयों के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर गांजा, परिवहन में प्रयुक्त कार, आरोपियों के मोबाईल एवं नगदी रकम सहित जुमला कीमती 71,67,500 रूपये की संपत्ति जप्त कर, अप.क्र. 218/ 2026 धारा 20(B)(II)(C) 27(a) 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
01- आदिल शेख पिता शोहराब अहमद उम्र 38 साल निवासी बिलरियागंज जिला आजमगढ़ (उप्र)।
02- रिया पटेल पिता ज्ञान प्रकाश उम्र 22 साल निवासी महावीरपुरम पनकी रोड थाना कल्याणपुर जिला कानपुर (उप्र)।
03- राजा कुमार पिता नंदलाल प्रसाद उम्र 24 साल निवासी गौहरबसंत थाना गरखा जिला छपरा (बिहार)।
04- शुभम सिंह पिता नरेश सिंह उम्र 20 साल निवासी आदर्श नगर भुईन्धारा थाना व जिला समस्तीपुर आजमगढ़ (उप्र)।
जप्त संपत्ति-
01- 85.080 किग्रा गांजा (कीमती 42,55,500 रूपये)।
02- 05 नग मोबाईल (कीमती 1,82,000 रूपये)।
03- 02 कार (कीमती 25,00,000 रूपये)।
04- नगदी रकम 2,30,000 रूपये।
जुमला जप्त संपत्ति कीमती 71,67,500 रूपये।
