महासमुन्द पुलिस के द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा का किया गया नष्टीकरण।


शासन के गाईड लाइन के अनुरूप किया गया नष्टीकरण।

जिला महासमुन्द के थानों में जप्तसुदा अवैध मादक पदार्थ गान्जा का जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमिटी के द्वारा नियमानुसार किया गया नष्टीकरण।

महासमुन्द जिले के विभिन्न थानो में दर्ज 57 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में जप्त 1998.543 किलो (19 क्विं. 98 किलो 543 ग्राम) अवैध मादक पदार्थ गांजा, जिसकी कुल किमत 10 करोड़, 35 लाख, 13 हजार 500 रुपये की, नष्टीकरण की कार्यवाही आज दिनांक 25.11.2026 को बालाजी प्लाॅन्ट बेलसोण्डा, महासमुंद में, जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी के अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक महासमुंद, सदस्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं सदस्य जिला आबकारी अधिकारी के समक्ष भौतिक सत्यापन के बाद किया गया। 

इस नष्टीकरण की कार्यवाही में महासमुन्द जिले के विभिन्न थानो में दर्ज 57 प्रकरणों जिनमें- थाना कोमाखान का 21 प्रकरण, थाना बसना का 14 प्रकारण, थाना सिंघोड़ा का 18 प्रकरण, थाना महासमुंद का 01 प्रकरण, थाना सराईपाली का 02 प्रकरण तथा थाना बागबाहरा के 01 प्रकरण मे जप्त, अवैध मादक पदार्थ गान्जा के शामिल है। 

नष्टीकरण प्रकरणों में वर्ष 2026 के कुल 57 प्रकरण है जो थाना कोमाखान, बसना, महासमुंद, सराईपाली, बागबाहरा एवं थाना सिंघोड़ा के है।

Previous Post Next Post