थाना बागबाहरा पुलिस द्वारा ग्राम कोटरीपानी में अवैध शराब के ठिकाने में दबिश। एक आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत भेजा गया जेल।


10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब (कीमती 1000 रुपये) जप्त।

जिले मे महासमुन्द पुलिस द्वारा अवैध शराब बनाने, बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी के तहत दिनांक 24-11-26 को थाना बागबाहरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम कोटरीपानी में कांति राम नाम का व्यक्ति अपने बाड़ी में बेचने व पैसा कमाने के उद्देश्य से अवैध रूप् से हाथ भट्टी से भारी मात्रा में महुआ शराब बना रहा है। सूचना तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु बागबाहरा पुलिस टीम द्वारा दोपहर बारह बजे के आसपास ग्राम कोटरीपानी में संदिग्ध के घर बाड़ी में छापामारी कार्यवाही की गयी, मौके पर एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी का पकड़ा गया। नाम पता पुछने पर कांति राम पिता अनंत राम गोंड उम्र 55 साल होना बताया। संदिग्ध के कब्जे से कुल 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब (कीमती 1000 रुपये) व आरोपी द्वारा तालाब के किनारे जल रही भट्टी (चुल्हा) में चढे बड़े-बडे भगोने (बर्तन) में अवैध रूप से महुआ शराब तैयार किया जा रहा था, इसके अलावा आरोपी द्वारा तालब के किनारे जमीन के नीचे गढाकर रखे कई नग प्लास्टिक जरीकिन में, करीबन 150 किलो के आसपास महुआ लाहन पास बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। तालाब से लगे आरोपी के बाड़ी में बने झोपड़ी में भी शराब निर्माण हेतु भट्टी (चुल्हा) जलते हुए पाया गया। आरोपी कांति राम पिता अनंत राम गोंड उम्र 55 साल निवासी ग्राम कोटरीपानी के विरूद्ध पुलिस रेड कार्यवाही के दौरान पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से थाना बागबाहरा में अपराध क्रमांक 240/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।



गिरफ़्तार आरोपी-

01- कांति राम पिता अनंत राम गोंड उम्र 55 साल निवासी ग्राम कोटरीपानी थाना बागबाहरा जिला महासमुंद

जप्त संपत्ति-

01- 10 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब (किमती 1000 रूपये)।

02- अवैध महुआ शराब निर्माण में प्रयुक्त बर्तन।

Previous Post Next Post