दिनांक 14.11.2026
मोटरसाइकिल चोरी कर चला रहा था बेखौफ,मुखबिर,सटीक सूचना पर आरोपी तक पहुँची पुलिस।
महासमुंद पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी के कब्जे से चुराई गई ग्रे-काला रंग की सुपर स्पेलेंडर मोटरसाइकिल (कीमती करीब 30,000 रुपये) जप्त कर ली गई है।
मामला इस प्रकार से है की प्रार्थी अंशुल द्विवेदी, निवासी वार्ड नं. 07, नयापारा महासमुंद ने थाना महासमुंद में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी कि दिनांक 01.11.2026 को शाम करीब 04:00 से 04:30 बजे के बीच बस स्टैंड महासमुंद से उनकी सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 06 GQ 7529) चोरी हो गई थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना महासमुंद में अपराध क्रमांक 678/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। मामले की तफ्तीश पर मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेही मुरारी ध्रुव (पिता स्व. गणेश राम ध्रुव, उम्र 42 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 25, कुम्हार पारा महासमुंद, थाना व जिला महासमुंद) को बिना नंबर की सुपर स्पेलेंडर मोटरसाइकिल चलाते हुए पकड़ा। गवाहों के समक्ष पूछताछ करने पर आरोपी ने सब्जी मार्केट महासमुंद से उक्त मोटर साइकिल चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर उसके कब्जे से बिना नंबर की ग्रे-काला रंग की सुपर स्पेलेंडर (चेचिस नंबर MBLJAW091K9J55285, इंजन नंबर JA05EGK9J17126) को जप्त किया गया। प्रकरण में अपराध सबूत पाए जाने पर आरोपी को दिनांक 13.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
01- मुरारी ध्रुव पिता स्व. गणेश राम ध्रुव, उम्र 42 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 25, कुम्हार पारा महासमुंद, थाना व जिला महासमुंद।
जप्त मशरुका-
01- एक सुपर स्प्लेंडर मोटर साइकल।
