दिनांक 14.11.2026
कार से कुल 22 किलो गांजा हुआ था बरामद / जप्त कीमत 3,30,00 रूपये।
थाना कोमाखान के अप.क्र. 90/2025 धारा 20(B)(II)(C) एनडीपीएस एक्ट का है मामला।
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं दर्ज मामलों की इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फायनेशियल इन्वेस्टिगेशन पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। निर्देश पर कार्यवाही तेज करते हुए थाना में दर्ज अपराध क्रमांक 90/2025 धारा 20(B)(II)(C) एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार आरोपीयों से संकलित जानकारी एवं जप्त मोबाईल से डाटा खंगालते हुए मामले में पूर्व मे गिरफ्तार गान्जा परिवहनकर्ता आरोपीयो को, गांजा उपलब्ध कराकर
अपने वाहन (कार) को परिवहन के लिए देने वाला आरोपी धनेश्वर नाग पिता दुखु नाग उम्र 56 साल निवासी राजा खरियार शांतिनगर थाना खरियार जिला नुआपाड़ा (ओड़िसा) को गिरफ्तार किया गया।
मामला इस प्रकार है कि दिनांक 01.09. 2025 को थाना कोमाखान पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर एक सफेद रंग की मारूति डिजायर कार क्रमांक ओ.डी. 26 जी 3624 में किशन पटेल पिता बिसेशर उम्र 47 साल निवासी कोटीपदर थाना राजाखरियार जिला नुआपाड़ा (ओड़िसा) को गिरफ्तार किया गया था। मामले की तफ्तीश के दौरान गिरफ्तार आरोपी से पुछताछ करने पर मिली जानकारी के आधार पर गान्जा परिवहन मे प्रयुक्त वाहन मालिक धनेश्वर नाग द्वारा रुपयो का लालच देने एवं उक्त गांजा को खुर्शीपार जिला दुर्ग निवासी महेश देवार आनंद के लिए ले जाना बताये। दौरान विवेचना उक्त गांजा को मंगाने वाला आनंद देवार पिता गब्बर देवार उम्र 22 साल व महेश देवार पिता धनीराम देवार उम्र 40 साल दोनों निवासी मछली मार्केट देवार पारा खुर्शीपार थाना खुर्शीपार जिला दुर्ग को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज गया था। पुलिस द्वारा प्रकरण मे इंड टू इंड कार्यवाही करते हुए
मामले में गिरफ्तार आरोपीयों से संकलित जानकारी एवं जप्त मोबाईल से डाटा खंगालते हुए गान्जा परिवहनकर्ता को गांजा उपलब्ध कराकर
अपने वाहन (कार) को परिवहन के लिए देने वाला आरोपी धनेश्वर नाग पिता दुखु नाग उम्र 56 साल निवासी राजा खरियार शांतिनगर थाना खरियार जिला नुआपाड़ा (ओड़िसा) से गिरफ्तार करने मे महासमुंद पुलिस को सफलता मिली है।
गिरफ्तार आरोपी-
(गान्जा उपलब्धकर्ता)-
01- धनेश्वर नाग पिता दुखु नाग उम्र 56 साल निवासी राजा खरियार शांतिनगर थाना खरियार जिला नुआपाड़ा (ओड़िसा)।
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी-
(गान्जा परिवहनकर्ता)
01- किशन पटेल पिता बिसेशर उम्र 47 साल निवासी कोटीपदर थाना राजाखरियार जिला नुआपाड़ा ओड़िसा।
(गान्जा मंगाने वाला)-
02- आनंद देवार पिता गब्बर देवार उम्र 22 साल
03- महेश देवार पिता धनीराम देवार उम्र 40 साल दोनों निवासी मछली मार्केट देवार पारा खुर्शीपार थाना खुर्सीपार जिला दुर्ग।
जप्त संपत्ति-
(01) 22 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 3,30,000 रू.
(02) डिजायर कार कीमती 7,00,000 रू. (03) नगदी रकम 100 रूपये।
पूर्व मे कुल जप्त संपति कीमती 10 लाख 30 हजार 100 रूपये 1।
