दिनांक 19.11.2026
हुंडई कार से 65.910 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमती 32,95,500 रूपये), बरामद / जप्त।
गांजा, परिवहन में प्रयुक्त कार व 02 नग मोबाईल सहित कीमती 34,60,500 रूपये की संपत्ति जप्त।
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स व थाना कोमाखान पुलिस की कार्यवाही।
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फायनेशियल इन्वेस्टिगेशन पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है।
दौरान थाना कोमाखान पुलिस को दिनांक 18.11.26 को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक कार में दो ब्यक्ति सवार होकर अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर खरियार रोड(उड़िसा) से महासमुन्द की ओर आ रहा है। सूचना तस्दीक पर टेमरी नाका में पुलिस टीम सक्रिय करते हुए आने-जाने वाले वाहनों पर निगरानी व जाॅंच कार्यवाही की जा रही थी, तभी सूचक के बताये अनुसार संदिग्ध वाहन कार आते दिखा। नजदीक आने पर वाहन को रोका गया। कार में दो सवार मौजुद थे, जिन्हे नाम पता व गंतव्य के बारे मे पुछताछ किया गया। वाहन चालक ने अपना नाम आदित्य शर्मा पिता राजू शर्मा उम्र 24 साल एवं बगल सीट में एक विधि से संघर्षरत बालक होना बताये। दोनों निवासी गंगोह, गुलाम मोहल्ला, थाना गंगोह, जिला सहारनपुर(उत्तरप्रदेश) का रहने वाले बताया। पुछताछ के दौरान उक्त वाहन में गांजा रखा होना बताया जिसे वे विशाखापट्नम (आंध्रप्रदेश से सहारनपुर (उत्तरप्रदेश ) लेकर जाना कबुल किये। पुलिस द्वारा गवाहों के समक्ष् कार की तलाशी लेने पर कार की डिक्की में कुल 65.910 किलो गांजा (किमती 32,95,500 रूपये) बरामद हुआ, जिसे जप्त कर गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन एवं आरोपियो के मोबाईल् सहित कुल कीमती 34,60,500 रूपये की संपत्ति को मामले में जप्तनामा तैयार कर आरोपियो द्वारा धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से थाना कोमाखान में अप.क्र. 212/2026 धारा 20(B)(II)(C) 29 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
01- आदित्य शर्मा पिता राजू शर्मा उम्र 24 साल,
02- विधि से संघर्षरत बालक दोनों निवासी गंगोह गुलाम मोहल्ला थाना गंगोह जिला सहारनपुर उत्तरप्रदेश
जप्त संपत्ति-
01- 65.910 किलो गांजा किमती 32,95,500 रूपये।
02- 02 नग मोबाईल कीमती करीबन 15,000 रूपये।
03- हुंडई कार कीमती करीबन 1,50,000 रूपये।
जुमला जप्त संपत्ति कीमती करीबन 34,60,500 रूपये।
