दिनांक 19.11.2026
थाना कोमाखान अप.क्र. 159/2026 धारा 20(B)(II)(C), 29 एनडीपीएस एक्ट का है मामला।
टेमरी जांच नाका में वाहन चेकिंग दौरान कार में 80.400 किलो गांजा (किमती 40,20,000 रू.), परिवहन करते दबोचे गये थे 01 महिला व पुरूष 01 तस्कर।
मामले में, गांजा, कार व मोबाईल सहित गांजा तस्कर आरोपियों की कुल 48 लाख 40 हजार रूपये की संपत्ति की गई जप्त।
प्रकरण में, गांजा उपलब्धकर्ता आकाश कुमार नायक निवासी गुन्धानी थाना रायकिया जिला कंधमाल (उड़िसा) को दिनांक 12.10.2026 को किया गया था गिरफ्तार।
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फायनेशियल इन्वेस्टिगेशन पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा गांजा तस्करी के मामलों में लगातार व तेज कार्यवाही की जा रही है। थाना कोमाखान में दर्ज अपराध क्रमांक 159/2026 धारा 20(B)(II)(C) 29 एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पुछताछ पर प्राप्त तथ्यों एवं जप्त मोबाईल से प्राप्त डाटा का तकनीकी विश्लेषण कर, मामले में मादक पदार्थ गांजा को मंगाने वाले आरोपी शुभम शिवहरे पिता प्रमोद शिवहरे उम्र 29 साल निवासी केलारस जिला मुरैना मध्यप्रदेश को गिरफ्तार।
मामले इस प्रकार है कि दिनांक 23.09.2026 थाना कोमाखान पुलिस को एन.एच 353 ग्राम टेमरी जांच नाका में वाहन चेकिंग दौरान मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि 01 महिला एवं पुरूष 01 कार में ओड़िसा से छत्तीसगढ़ की ओर अवैध गांजा परिवहन करने संबंधी प्राप्त सूचना पर कोमाखान पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर संदेही कार में चालक अभिजीत डिगाल पिता अभिराम डिगाल उम्र 23 साल निवासी रायकिया थाना रायकिया जिला कंधमाल उड़िसा एवं महिला जयश्री प्रधान पिता सोमनाथ उम्र 26 साल निवासी किलाकिया थाना सारंगढ जिला कंधमाल (उड़िसा) द्वारा मादक पदार्थ गांजा को कंधमाल उड़िसा से रायपुर छत्तीसगढ़ लेकर से तस्करी करते हुए कुल 80.400 किलो (किमती 40,20,000 रूपये) गांजा की खेप कार से बरामद कर जप्त किया गया था। दोनो आरोपियों के विरूद्ध थाना कोमाखान में अप.क्र. 159/2026 धारा 20(B)(II)(C) 29 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर मामले की तफ्तीश शुरू की गई।
गिरफ्तार गांजा परिवहनकर्ताओं से पुछताछ पर प्राप्त जानकारी एवं जप्त मोबाईल का डाटा खंगालते हुए पुलिस द्वारा दिनांक 12.10.2026 को परिवहनकर्ताओं को गांजा उपलब्ध कराने वाला(मुख्य सोर्स) आकाश कुमार नायक पिता अलिफा नायक उम्र 27 साल निवासी गुन्धानी थाना रायकिया जिला कंधमाल (उड़िसा) से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा मामले में सोर्स और कैरियर की गिरफ्तारी के बाद गांजा नेटवर्क की अगली कड़ी गांजा मंगाने वाला (डेस्टिनेशन पाॅईंट) की खोज में जुट गई। जिसमें पुलिस को दिनांक 17.11.2026 को सफलता हाथ लगी और इस पुरे मामले का मास्टर माईंड, गांजा मंगाने वाला शुभम शिवहरे पिता प्रमोद शिवहरे उम्र 29 साल को केलारस जिला मुरैना (मध्यप्रदेश) से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर महासमुंद लाया गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
(गांजा मंगाने वाला)-
01- शुभम शिवहरे पिता प्रमोद शिवहरे उम्र 29 साल निवासी केलारस जिला मुरैना (मध्यप्रदेश)।
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी-(दिनांक 12.10.2026)
(गांजा उपलब्ध कराने वाला)-
01- आकाश कुमार नायक पिता अलिफा नायक उम्र 27 साल निवासी गुन्धानी थाना रायकिया जिला कंधमाल(उड़िसा)
(गांजा परिवहनकर्ता, गिर.दिनांक 23.09.2026)-
02- अभिजीत डिगाल पिता अभिराम डिगाल उम्र 23 साल निवासी रायकिया थाना रायकिया जिला कंधमाल (उड़िसा) 03- जयश्री प्रधान पिता सोमनाथ उम्र 26 साल निवासी किलाकिया थाना सारंगढ जिला कंधमाल (उड़िसा)
पूर्व में जप्त संपत्ति-
(01) 80.400 किलो गांजा (किमती 40,20,000 रूपये)
(02) 02 नग मोबाईल (कीमती 20,000 रूपये)
(03) एक कार (कीमती 8,00000 रूपये)
कुल 48 लाख 40 हजार रूपये की संपत्ति जप्त किया गया है।
