15 लीटर महुआ शराब (कीमती 3000 रूपये) जप्त।
आबकारी एक्ट के तहत भेजा गया जेल।
दिनांक 21/11/2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ठाकुरदियाखुर्द में एक महिला अपने घर बाड़ी में अवैध रूप से हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब बिक्री वास्ते रखी है। सूचना पर पिथौरा पुलिस व गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही के दौरान एक संदिग्ध महिला उपस्थित मिली, जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम रेखाबाई साहू पिता सुखसिंग साहू उम्र 42 साल साकिन ठाकुरदियाखुर्द थाना पिथौरा जिला महासमुंद बताया। सूचना से अवगत कराते हुए मकान की तलाशी लेने पर कब्जे से एक प्लास्टिक जरकिन में 15 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब (कीमती 3000/- रूपये) बरामद हुआ जिसे मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपिया का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से आज दिनांक 21/11/2026 को विधिवत् मुताबिक गिरफ्तार कर थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 315/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपिया रेखाबाई साहू को ज्युडिशियल रिमांड तैयार कर रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार महिला आरोपी-
01- रेखाबाई साहू पिता सुखसिंग साहू उम्र 42 साल साकिन ठाकुरदियाखुर्द थाना पिथौरा जिला महासमुंद (छ.ग.)
जप्त मशरूका-
01- 15 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब कीमती 3000/- रूपये।
