लूटे गए सोने के लॉकेट की खरीदी- बिक्री करने वाले पूरे नेटवर्क सहित 07 आरोपी गिरफ्तार।
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
चौकी भंवरपुर थाना बसना पुलिस की कार्यवाही
प्रार्थिया श्रीमती नानबाई चौधरी पति विरबल चौधरी उम्र 55 साल साकिन बेलटिकरी हाल प्रधान पाठिका शास. प्राथमिक शाला बड़े साजापाली द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 30.06.2026 के करीबन 11.00 बजे के आसपास जब वे अपने स्कूल में थी, उसी समय एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्कूल मे प्रवेश कर मुझे चाकू दिखाते हुए बोला की गले में पहने सोने का मंगलसूत्र को उतारकर दो नहीं तो सभी बच्चों को मार दूंगा, कहकर डराया जिससे भयभीत होकर गले में पहने सोने के मंगलसूत्र को दे दी एवं चाकू दिखाने पर रोकते समय बाएं हाथ के उंगली में चाकू से चोट लगा, लुटेरे ने मेरा मोबाइल फोन भी लूट कर ले गए, की लिखित आवेदन पेश करने पर प्रथम दृष्टया धारा 333, 309(4)(1), 351(3) बीएनएस का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया। प्रकरण में अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु विभिन्न प्रकार से टेक्निकल एनालिसिस लगातार किया गया , प्रकरण में लूट के मुख्य 02 आरोपी गिरफ्तार किये गए जिनसे लूटे गये मंगलसूत्र (10 नग गेहूं दाना) तथा सोने का एक पदक गला हुआ 1.5 ग्राम सोना तथा विवो मोबाइल को बरामद कर, मामले मे लूट की वस्तु की खरीदी-बिक्री मे संलिप्त कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
01- विशाल सिदार पिता पूर्णचंद सिदार उम्र 19 साल सा. पलसापाली चौकी भंवरपुर।
02- रूपानंद सिदार पिता उत्तम सिदार उम्र 31 साल सा. पलसापाली चौकी भंवरपुर।
03- मुकेश चौहान पिता श्यामलाल चौहान उम्र 38 साल सा. पलसापाली चौकी भंवरपुर।
04- गोकुल चौहान पिता गणेश चौहान उम्र 36 साल सा. अरेकल थाना बसना।
05- भावेश पटेल पिता श्यामसुंदर पटेल उम्र 20 साल सा. बरपेलाडीह थाना बसना।
06- कौस्तुभ गुप्ता संचालक सूरज ज्वेलर्स सरायपाली थाना व
07- एक नाबालिग।
बरामद सम्पत्ति-
01- सोने का एक पदक व 10 नग गेहूं दाना,
02- 1.5 ग्राम गला हुआ सोना एवं
03- एक मोबाइल।
