ओडिशा से धमतरी तक गांजा पहुंचाने निकले चार युवक टेमरी नाका पर घिरे, 4.490 किलो गांजा बरामद।


4.490 किलो गांजा, 02 मो.सा., 04 मोबाईल सहित जुमला कीमती 3,64,500 रूपये की संपत्ति जप्त।

 खरियार रोड से छत्तीसगढ़ में गांजा लाने की कोशिश विफल, धमतरी के चार युवकों पर NDPS एक्ट के तहत् मामला दर्ज।

सटीक सूचना, त्वरित एवं समन्वय के साथ कार्यवाही से गांजा तस्करों को पकड़ने में मिली सफलता।

एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फायनेशियल इन्वेस्टिगेशन पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। 

थाना कोमाखान पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक ग्रे रंग की पल्सर (सोल्ड) मो.सा., में 02 ब्यक्ति सवार होकर जो पाॅयलेटिंग करते हुए आगे चल रही है, इसके पीछे एक ग्रे रंग की पल्सर मो.सा. नंबर सी.जी. 04 आर.ए. 2799 में 02 ब्यक्ति सवार है जो अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर खरियार रोड ओड़िसा से बागबाहरा महासमुन्द की ओर आ रहें है। सूचना पर कोमाखान पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए टेमरी नाका के पास घेराबंदी कर सामने से आ रही संदिग्ध मोटर सायकल में सवार दो लोगो को रोका गया व पुछताछ किया जा रहा था कि तभी पीछे से एक और संदग्धि मोटर सायकल जिसमें दो लोग सवार थे आने से उन्हे भी रोका गया। पुछताछ में पता चला की दोनो मोटर सायकल में सवार चारो व्यक्ति आपस में परिचित है। आगे चल रही बाईक चालक पीछे चल रही बाईक चालक को गाईड करते हुए आगे बढ़ रहे थे। पुलिस द्वारा नाम पता पुछने पर भावेश साहू उर्फ आयुष पिता दिनेश साहू उम्र 21 साल निवासी करगा चौकी बिरेझर जिला धमतरी, विनय कुमार साहू पिता ईश्वर लाल उम्र 19 साल निवासी करगी चौकी बिरेझर जिला धमतरी, पिकेश साहू पिता संतोष साहू उम्र 21 साल निवासी सकरी चौकी बिरेझर, लोकेश साहू उर्फ काशीराम पिता भंवरलाल उम्र 21 साल निवासी करगा चौकी बिरेझर जिला धमतरी का रहने वाले बताया। वाहन एवं पास रखे नीले रंग के पीट्ठू बैग की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 4.490 किग्रा गांजा (कीमती 2,24,500 रूपये) बरामद हुआ। गांजा के संबंध में पुछताछ करने पर उक्त गांजा को खरियार रोड नुआपाड़ा (ओड़िसा) से धमतरी (छ.ग.) स्वयं के लिए लेकर जाना बताये। चारों आरोपियों के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर अप.क्र. 217/2026 धारा 20(B)(II)(B) 29 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया। 

गिरफ्तार आरोपी-

01- भावेश साहू उर्फ आयुष पिता दिनेश साहू उम्र 21 साल निवासी करगा चौकी बिरेझर, जिला धमतरी। 

02- विनय कुमार साहू पिता ईश्वर लाल उम्र 19 साल निवासी करगी चौकी बिरेझर, जिला धमतरी। 

03- पिकेश साहू पिता संतोष साहू उम्र 21 साल निवासी सकरी चौकी बिरेझर, जिला धमतरी।

04- लोकेश साहू उर्फ काशीराम पिता भंवरलाल उम्र 21 साल निवासी करगा चौकी बिरेझर, जिला धमतरी।   

जप्त संपत्ति-

01- 4.490 किग्रा गांजा (कीमती 2,24,500 रूपये)। 

02- 04 नग मोबाईल (कीमती 40,000 रूपये)। 

03- दो नग मोसा. (कीमती 1,00,000 रूपये)।  

जुमला जप्त संपत्ति कीमती 3,64,500 रूपये।

Previous Post Next Post