मकान सूना देख रची चोरी की साजिश, दो आरोपियों का खुलासा; चोरी के इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित नकदी बरामद।


टीवी से लेकर CCTV सिस्टम तक समेट ले गए चोर, सिंघोड़ा पुलिस ने 32,780 रुपये की संपत्ति की बरामद।

पुलिस ने चोरो को भेजा न्यायिक रिमांड पर।

थाना सिंघोडा पुलिस की तत्परता से मिली सफलता।

दिनांक 20-08.26 को प्रार्थी तुलसीराम धृतलहरे पिता बिसौहा राम धृतलहरे उम्र 59 वर्ष सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली में खण्ड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 15/10/2026 को समय 07.00 सुबह उसकी पत्नी शांतिबाई धृतलहरे का रायपुर में निधन हो जाने के कारण सपरिवार अपना मूल निवास ग्राम गर्रा थाना, कोतवाली व जिला बेमेतरा सपरिवार चले गये थे। उसकी पत्नी के दशकर्म कार्यक्रम पश्चात प्रार्थी दिनांक 11/11/2026 शाम 4.30 छुईपाली अपने घर पहुंचने पर पता चला की उसके घर के सभी कमरा का ताला टूटा हुआ है, किसी अज्ञात चोर द्वारा घर का सामान चोरी कर ले गया है कि प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना सिंघोडा में अपराध क्रमांक 138/2026 धारा 305(A),331(3 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान अज्ञात आरोपी एवं चोरी गये मशरूका का पतासाजी किया जा रहा था कि संदेही 1- आकाश साव पिता सुरज साव उम्र 21 वर्ष साकिन छुईपाली थाना सिंघोडा जिला महासमुन्द छ0ग0, 2- जोगेश्वर बरिहा पिता बिहारीलाल बरिहा उम्र 40 साल साकिन छुईपाली थाना सिंघोडा जिला महासमुन्द छ0ग0 को तलब कर पुछताछ किया गया जो घटना दिनांक को प्रार्थी के घर में घुसकर चोरी कर अपराध घटित करना कबुल करने पर आरोपियों का मेमोरेण्डम कथन लिया गया। आरोपीयों द्वारा अपने मेमोरेण्डम कथन में बताये कि दोनो पैंसों की लालच में आकर दिनांक 03/11/2026 रात्रि करीबन 10/00 बजे गांव के तुलसीराम घृतलहरे के सुने मकान में घुसकर ताला तोडकर एक नग गुगल TV 43 इंच, एक नग गुगल TV 32 इंच एवं नगदी रकम करीबन 10000 रूपये, CCTV DVR एवं CCTV मानीटर को चोरी करना बताने पर आरोपी आकाश साव की निशानदेही पर उसके घर से एक नग गुगल TV 43 इंच, एक नग गुगल TV 32 इंच एवं नगदी रकम करीबन 10000 रूपये, चोरी करना कबुल किये एवं आरोपी जोगेश्वर बरिहा के निशानदेही पर उसके घर से CCTV DVR एवं CCTV मानीटर को बरामद कर मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है एवं नगदी रकम 2780/-रूपये आरोपीगण से बरामद किया गया। आरोपियों द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी आकाश साव पिता सुरज साव उम्र 21 वर्ष साकिन छुईपाली थाना सिंघोडा जिला महासमुन्द छ0ग0, जोगेश्वर बरिहा पिता बिहारीलाल बरिहा उम्र 40 साल साकिन छुईपाली थाना सिंघोडा जिला महासमुन्द छ0ग0 को दिनांक 24/11/2026 को गिरप्तार कर गिरप्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया है। 

गिरफतार आरोपीगण- 

01- आकाश साव पिता सुरज साव उम्र 21 वर्ष साकिन छुईपाली थाना सिंघोडा जिला महासमुन्द छ0ग0

02- जोगेश्वर बरिहा पिता बिहारीलाल बरिहा उम्र 40 साल साकिन छुईपाली थाना सिंघोडा जिला महासमुन्द छ0ग0। 

बरामद मशरुका-

01- गूगल TV 43 इंच1 नग कीमती 10000 रूपये। 

02- गूगल TV 32 इंच 1 नग कीमती 8000 रूपये। 

03- CCTV DVR 1 नग कीमती 5000 रूपये। 

04- सिम राउटर 1 नग कीमती 2000 रूपये। 

05- CCTV मॉनीटर 1 नग कीमती 5000 रूपये। 

06- नगदी रकम 2780 रूपये, 

कुल बरामद संपत्ति कीमती 32,780 रूपये।

Previous Post Next Post