भाई के पुत्री की नृशंस हत्या मे शामिल, फरार आरोपी राजेश सिंह (मृतिका के बड़े पिता), जिला पलामू (झारखंड) से पकड़ा गया।
दिनांक 17.06.2026 की रात रानी कुमारी सिंह का शव तुरेंगा गांव के खेत मे मिला था।
घटना पर थाना पटेवा में अपराध क्रमांक 110/26 धारा 103(1) बीएनएस पंजीबद्ध कर की जा रही है मामले की तफ्तीश।
मृतिका के पिता, चाचा व बड़े पिता जी ने मिलकर रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने किया था मामले का खुलासा।
मुख्य आरोपी उमेश सिंह (मृतिका के पिता) की हो चुकी है पूर्व मे गिरफ्तारी।
मृतिका रानी कुमारी सिंह के प्रेम विवाह से नाखुश परिजनों ने, कर दी थी अपने पुत्री की जघन्य हत्या।
महासमुंद जिले के थाना पटेवा क्षेत्र के खेत मे करीबन 5-6 माह पूर्व मृत अवस्था मे मिले महिला रानीकुमारी सिंह के शव का शिनाख्त कर, हत्या का अपराध पंजीबद्ध, मामले मे पुलिस ने हत्या मे शामिल व फरार आरोपियों मे से आरोपी मृतिका के बड़े पिता राजेश सिंह को जिला पलामू (झारखंड) से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
मामला इस प्रकार से है- दिनांक 17/06/26 की सुबह थाना पटेवा अंतर्गत ग्राम टूररडीह से रायतुम जाने वाले मार्ग में ग्राम तुरेंगा के पास खेत में एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ था।
शव के गले एवं चेहरे में धारदार हथियार से चोट का निशान था। घटना पर थाना पटेवा में अपराध क्रमांक 110/26 धारा 103(1) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। मामले की जांच पर, मृतिका की पहचान रानी कुमारी सिंह पति प्रेम ध्रुव, आयु 19 वर्ष निवासी बागबाहरा के रूप में हुई थी। मामले की विवेचना में ज्ञात हुआ था कि मृतिका रानी मूल रूप झारखंड की रहने वाली है, जो पिछले कई वर्षों से बागबाहरा में अपनी बुआ के घर रहकर पढ़ाई करती थी। इसी दौरान मृतिका की जान पहचान प्रेम कुमार ध्रुव से हुआ और रानी सिंह अपने परिजनों के इच्छा के विरुद्ध प्रेम कुमार से अंतरजातीय विवाह कर साथ रहने लगी थी।
जब यह बात मृतिका के परिजनों को पता चला जिससे वे नाखुश थे और अपने से छोटी जात के युवक से विवाह कर लेने से नाराज मृतिका के पिता उमेश सिंह ने अपने भाइयों दिनेश सिंह एवं राजेश सिंह के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। जिस पर दिनांक 16/06 /26 को तीनों व्यक्ति मिल कर रानी सिंह को उसके ससुराल घर से, बाइक में जबरदस्ती बिठाकर ले गए और तूरेंगा के पास सुनसान स्थान पर ले जा कर धारदार हथियार से वार कर नृशंस तरीके से हत्या कर दिए थे। घटना की गंभीर बात ये भी थी कि मृतिका छह माह की गर्भवती थी जिसकी जानकारी उसके परिजनों को भी थी। घटना को अंजाम देने के पश्चात तीनों आरोपी दूसरे राज्य फरार हो गए थे।
मामले की तफ्तीश मे पुलिस टीम गठित कर घटना के कुछ ही दिनों पश्चात आरोपी उमेश सिंह (मृतिका के पिता) को सूरत (गुजरात) से गिरफ्तार किया गया था। शेष आरोपी राजेश सिंह (बड़े पिता) एवं दिनेश सिंह (चाचा) फरार थे, जिनकी पतासाजी तकनीकी विश्लेषण के आधार पर लगातार जारी थी। इस बीच राजेश सिंह का लोकेशन ज्ञात हुआ, जो अपने गृह ग्राम कजरूखुर्द जिला पलामू (झारखंड) के पास जंगलों में छिपे होने की जानकारी होने पर, तत्काल पुलिस टीम भेजा गया एवं घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने मे सफलता मिली। जिसे न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। फरार आरोपी दिनेश सिंह (मृतिका के चाचा) की पता तलाश अभी जारी है।
गिरफ्तार आरोपी-
01- राजेश सिंह (मृतिका के बड़े पिता) निवासी ग्राम कजरू खुर्द जिला पलामू (झारखंड)।
पूर्व मे गिरफ्तार आरोपी-
01- उमेश सिंह (मृतिका के पिता) पुना जिला सूरत (गुजरात)।
