थाना महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार।
चोरी की 08 नग मोटर साइकिलें बरामद।
थाना महासमुंद अपराध क्रमांक 619/26, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता
प्रार्थी बंसत कुमार साहू पिता स्व. बुधराम साहू (उम्र 45 वर्ष), निवासी ग्राम धनसुली, थाना व जिला महासमुंद (छ.ग.)।
दिनांक13.10.2026 को प्रार्थी बंसत कुमार साहू निवासी ग्राम धनसुली ने थाना महासमुंद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात चोर द्वारा उनकी मोटर साइकिल क्रमांक CG 04 MY 1036 को चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना महासमुंद में अपराध क्रमांक 619/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। मामले की विवेचना के दौरान दिनांक 27.11.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बस स्टैंड महासमुंद के पास एक व्यक्ति चोरी की मोटर साइकिल बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना महासमुंद पुलिस टीम द्वारा गवाहों के साथ बस स्टैंड में घेराबंदी कर मुखबिर के बताए हुलिए के संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम घनश्याम ध्रुव निवासी टिकरापारा झलप बताया।
आरोपी को अभिरक्षा में लेकर मेमोरेंडम कथन लेने पर उसने अलग-अलग स्थानों से कुल 08 नग मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि पैसों की जरूरत होने पर उसने 03 मोटर साइकिलें अपने पास रखी थीं और शेष 05 मोटर साइकिलें अलग-अलग व्यक्तियों (मोईन रजा, रोशन सिंह, राजकुमार ध्रुव, नारायण सिंह उर्फ गुड्डू एवं सुभाष सिंह) के पास गिरवी रख दी थीं। प्रकरण में मोटर साइकिल गिरवी रखने वाले व्यक्तियों द्वारा विवेचना में सहयोग करने एवं शपथ पत्र प्रस्तुत करने पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय (अर्नेश कुमार बनाम बिहार राज्य) के दिशा-निर्देशों के पालन में वैधानिक कार्रवाई की गई। मुख्य आरोपी घनश्याम ध्रुव को दिनांक 27.11. 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
01- घनश्याम ध्रुव पिता राम प्रसाद ध्रुव (उम्र 31 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 06, टिकरापारा झलप, थाना पटेवा, जिला महासमुंद (छ.ग.)
बरामद एवं जप्त मशरूका-
पुलिस द्वारा आरोपी घनश्याम ध्रुव के कब्जे से 03 मोटर साइकिलें तथा गिरवी रखने वाले व्यक्तियों द्वारा थाने में पेश किए जाने पर गवाहों के समक्ष कुल 08 नग मोटरसाइकिलें विधिवत जप्त की गईं, जिनका विवरण निम्नानुसार है:
1- हीरो स्प्लेंडर प्लस – CG 04 RV 8963
2- हीरो एचएफ डीलक्स – CG 06 GD 8748
3- हीरो स्प्लेंडर प्लस – CG 04 MT 0648
4- हीरो एचएफ डीलक्स – CG 06 GK 0473
5- हीरो स्प्लेंडर प्लस – CG 04 MU 4374
6- हीरो एचएफ डीलक्स – CG 06 GL 4309
7- हीरो एचएफ डीलक्स – CG 06 GH 6899
8- हीरो एचएफ डीलक्स – CG 04 MY 1036
एवम 9- 14 नग मोबाईल।
