अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पलसापाली नाका में महासमुन्द (थाना बसना) पुलिस की बड़ी कार्यवाही।


अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पलसापाली नाका में महासमुन्द (थाना बसना) पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

विक्टोरियस कार की तलाशी में भारी मात्रा में अवैध/संदिग्ध चांदी एवं नकदी बरामद।

वाहन से कुल 52.528 किलोग्राम (रैपर सहित) चांदी के आभूषण, बर्तन, मूर्तियां एवं 06 नग चांदी की सिल्लियां (अनुमानित कीमत ₹90,00,000/-) बरामद।

वैध दस्तावेज के अभाव में, चांदी के आभूषण, बर्तन, मूर्तियां, नकद ₹3,39,800, एवं परिवहन में प्रयुक्त कार कीमत ₹10,00,000/- सहित कुल ₹1,03,39,800/- (एक करोड़, तीन लाख, उंतालिस हजार, आठ सौ रुपये) की संपत्ति जप्त।

थाना बसना में धारा 106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत संपत्ति जप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई।

जिला पुलिस महासमुन्द द्वारा अवैध तस्करी, संदिग्ध नकदी एवं बहुमूल्य धातुओं के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु जिले के सीमावर्ती नाकों एवं चेक पोस्ट पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 

दिनांक 26.11.2026 को थाना बसना पुलिस टीम द्वारा अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पलसापाली नाका में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। वाहन चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की मारुति सुजुकी विक्टोरियस कार (क्रमांक CG 23Q 9222) को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में सवार उमेश कंसारी (निवासी गोबरानवापारा, जिला रायपुर) एवं रोशन कुमार साहू (निवासी बेलटूकरी, थाना राजिम, जिला गरियाबंद) के संयुक्त आधिपत्य से कार की डिक्की एवं सीट में रखे 06 काले रंग के बैग मिले। बैगों की तलाशी लेने पर उनके अंदर प्लास्टिक के डिब्बों में रखे विभिन्न प्रकार के चांदी के आभूषण (पायल, बिछिया, अंगूठी, चैन, कड़ा, ब्रेसलेट, करधन आदि), चांदी जैसे बर्तन व मूर्तियां तथा चांदी जैसी सिल्लियां एवं ₹3,39,800/- नकद रकम बरामद हुई। मौके पर वाहन सवार दोनों व्यक्तियों से उक्त भारी मात्रा में रखे चांदी के आभूषणों, सिल्लियों एवं नकदी रकम के वैध स्वामित्व, क्रय-विक्रय के पक्के जीएसटी बिल, ई-वे बिल एवं परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया।

प्रकरण में चोरी अथवा अवैध परिवहन की संपत्ति होने के प्रबल संदेह के आधार पर थाना बसना पुलिस द्वारा धारा 106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत संपूर्ण चांदी के आभूषण, सिल्लियां, नकदी एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन को विधिवत सीलबंद कर जप्त किया गया है। चांदी जैसे आभूषण, बर्तन, मूर्तियां रखने के संबंध में धारा 94 बी.एन.एस.एस का नोटिस तामील किया गया जो किसी प्रकार का कोई कागजात नही होना लिखित में दिये जाने पर कार्यवाही करते हुए, चांदी के आभूषण, बर्तन, मूर्तियां को जप्त कर प्रकरण की सूचना आयुक्त जीएसटी विभाग छ.ग. को भेजा गया है। 

संपत्ति जिनसे जब्त की गई–

01- उमेश कंसारी पिता दिलेश कंसारी, उम्र 45 वर्ष, निवासी गोबरानवापारा, जिला रायपुर (छ.ग.)।

02- रोशन कुमार साहू पिता गंगा राम साहू, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम बेलटूकरी, थाना राजिम, जिला गरियाबंद (छ.ग.)।

जप्त सामग्री का विवरण–

01- चांदी के विभिन्न प्रकार के आभूषण, बर्तन, मूर्तियां तथा 06 नग चांदी जैसी सिल्लियां – कुल वजन 52 किलो 528 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹90,00,000/- (नब्बे लाख रुपये)।

02- नकद रकम– ₹3,39,800/- (तीन लाख उंतालिस हजार आठ सौ रुपये)।

03- परिवहन में प्रयुक्त वाहन – सफेद रंग की मारुति सुजुकी विक्टोरियस कार (क्रमांक CG 23Q 9222), अनुमानित कीमत ₹10,00,000/- (दस लाख रुपये)।

कुल जप्त मशरूका की अनुमानित कीमत – ₹1,03,39,800/- (एक करोड़ तीन लाख उनतालीस हजार आठ सौ रुपये)।*

Previous Post Next Post