मोबाइल टावर की बैटरी चोरी का पिथौरा पुलिस ने किया खुलासा, चोरी की बैटरी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार।

दिनांक 20.11.2026

टावर से Livguard बैटरी चोरी कर स्कूटी से बेचने निकले थे आरोपी, पुलिस की घेराबंदी में पकड़े गए।


मुखबिर तंत्र और सतत पतासाजी से मिली सफलता।


प्रार्थी जयंत बिस्वाल पिता श्री छन्दाचरण बिस्वाल, उम्र 45 वर्ष, साकिन डीपोपारा, नयापारा खुर्द, थाना पिथौरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28/10/2026 की शाम से 29/10/2026 की सुबह के बीच, ग्राम सराईटार, अठारहगुडी स्थित जियो मोबाईल टावर में लगी Livguard बैटरी (कीमती 8,000 रुपये), को कोई अज्ञात चोर, चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 314/2026, धारा 303(2), 317(2), 3(5) बी.एन.एस. दर्ज कर मामला विवेचना में लिया गया। इन्वेस्टिगेशन के दौरान मौके का मुआयना करते हुए, संदेह की प्रकृति के अनुसार आस-पास के लोगो से बैटरी चोरी की घटना के बारे में पुछताछ किया गया एवं क्षेत्र में मुखबीर लगाये गये। इधर मामले की तफ्तीश के तहत् चोर के संबंध में लगातार पतासाजी की जा रही थी। दिनांक 19/11/2026 को ग्राम लक्ष्मीपुर निवासी आरोपी पप्पु उर्फ पवन वर्मा व उसका साथी मोहन तिवारी द्वारा चोरी की बैटरी को स्कूटी में बेचने लेकर जा रहे थे जिसकी सूचना पुलिस को मिली, जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल दोनो संदेहियों को घेराबंदी कर एक Livguard बैटरी के साथ पकड़ा गया। दोनो को थाना लाकर अलग-अलग पुछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगे, अंततः मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ पर, दोनों ने उक्त बैटरी को मोबाईल टाॅवर से चोरी करना स्वीकार किये। आरोपियों का उक्त मामले में संलिप्तता पाये जाने से अपराध क्रमांक 314/2026, धारा 303(2), 317(2), 3(5) बी.एन.एस. के दर्ज मामले में गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया है। 


गिरफ्तार आरोपी-

01- पप्पु उर्फ पवन वर्मा, पिता स्व. विरेन्द्र वर्मा, उम्र 34 वर्ष, 

02- मोहन तिवारी, पिता गोविंद प्रसाद तिवारी, उम्र 31 वर्ष, दोनो निवासी लक्ष्मीपुर, वार्ड क्र. 11, पिथौरा।


बरामद मशरूका-

01- चोरी की एक नग Livguard बैटरी, कीमती 8,000 रुपये। 

02- घटना में प्रयुक्त एक नग बिना नंबरी स्कूटी।

Previous Post Next Post