छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर घेराबंदी, ओडिशा(संबलपुर) से चंद्रपुर(महाराष्ट्र) जा रहे गांजा सहित अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर गिरफतार।



दिनांक 29/06/2026

एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फायनेशियल इन्वेस्टिगेशन पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। इसी दरमियान सूचना मिली की एक सफेद कलर का होण्डा अमेज कार क्रमांक MH 34AM 7642 में उडिसा की ओर से अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर छत्तीसगढ की ओर आ रहे है, सूचना से एनएच 53 रोड रेहटीखोल पहूंच कर नाकाबंदी करने पर कुछ समय बाद संदिग्ध् वाहन आया जिसमें 05 व्यक्ति सवार थे जिन्हे रोककर नाम पता पूछने पर चालक अपना नाम शाहिद खान पिता मोहम्मद खान उम्र 22 साल साकिन बल्लारपुर थाना चंद्रपुर, शुभम केशकर पिता विजय केशकर उम्र 22 साल साकिन साकिन बल्लारपुर थाना चंद्रपुर, रोहित केशकर पिता धरमराज केशकर उम्र 23 साल साकिन बल्लारपुर थाना चंद्रपुर तथा 02 विधि से संघर्षरत बालक सभी महाराष्ट्र का रहने वाला बताया। संदेह के आधार पर जांच पड़ताल करने पर गोलमोल जवाब देने पर वाहन के पीछे डिक्की में गांजा होना बताया तथा उक्त गांजा को संबलपुर उडिसा से चंद्रपुर महाराष्ट्र स्वयं के लिये बिक्री करने हेतु ले जाना बताया जिस पर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए 09 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, किमती 4,50,000 रुपये, परिवहन में प्रयुक्त एक कार कीमती 2,50,000 रूपये एवं 02 नग मोबाईल कीमती 1,60,000 रूपये, जुमला कीमती 8,60,000 /-रूपये सम्पत्ती की जप्त किया गया है। 03 आरोपियों को गिरफ्तार एवं दो विधि से संघर्षरत बालकों के विरूद्ध विधि संम्मत कार्यवाही की गई। अपराध धारा (20बी) (ii)(बी), एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सिंघोडा में अपराध कायम कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। महासमुंद पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ कर रही है, सोर्स से लेकर किंगपिन तक पुलिस नेटवर्क खंगालेगी पुलिस जिससे इस बड़े ड्रग नेटवर्क और सिंडिकेट से जुड़े अन्य सरगनों का खुलासा होने की उम्मीद है।  


गिरफतारआरोपीगण-

 (परिवहनकर्ता) 

01- शाहिद खान पिता मोहम्मद खान उम्र 22 साल साकिन बल्लारपुर थाना चंद्रपुर महाराष्ट्र।

02- शुभम केशकर पिता विजय केशकर उम्र 22 साल साकिन साकिन बल्लारपुर थाना चंद्रपुर महाराष्ट्र 

03- रोहित केशकर पिता धरमराज केशकर उम्र 23 साल साकिन बल्लारपुर थाना चंद्रपुर महाराष्ट्र एवं


 - दो विधि से संघर्षरत बालकों के विरूद्ध विधि संम्मत कार्यवाही की गई।

जप्त सम्पत्ती -

01- 09 किलो मादक पदार्थ गांजा किमती 04,50,000 रुपये।

02- एक कार कीमती 2,50,000 रूपये। 

03- 02 नग मोबाईल कीमती 1,60,000 रूपये। 


जुमला जप्त सम्पत्ती कीमती 8,60,000 रूपये।

Previous Post Next Post