संयुक्त टीम द्वारा नेशनल हाईवे 53 में की गई यात्री बसों की जांच



महासमुंद 27 मई 2026

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा सड़क सुरक्षा की बैठक में दिए गए निर्देशानुसार आज परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त टीम द्वारा नेशनल हाईवे 53 में यात्री बसों की जांच की गई। इस दौरान यात्री बसों के परमिट, फिटनेस, बीमा, चालक वर्दी, बसों में चस्पा किराया सूची की जांच की गई। संयुक्त टीम द्वारा कुल 06 यात्री बसों पर परमिट शर्तों के उल्लंघन, बिना चालक/परिचालक वर्दी के विरुद्ध कार्रवाई कर शमन शुल्क वसूल किया गया। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाईश दी गई।

यात्री बस जांच के दौरान जिला परिवहन अधिकारी श्री प्रतीक शुक्ला, परिवहन विभाग से श्री अमित पाटिल, श्री हेमचंद कंवर, श्री लखन पटेल, श्री मेघू महोबिया एवं पुलिस यातायात विभाग, महासमुंद से यातायात प्रभारी श्री रामभजन सिन्हा उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post