मानव सेवा के साथ जीव-दया का अनोखा संगम: पिथौरा में वाटर कूलर, गौमाता के लिए कोटना और पक्षियों को बर्ड फीडर।
कार्यक्रम का शुभारंभ गरिमामयी वातावरण में मुख्य अतिथि पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष (बसना) सुमित अग्रवाल, अग्रवाल समाज पिथौरा के अध्यक्ष वेदप्रकाश गोयल, विधायक प्रतिनिधि अनूप अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। अतिथियों ने फीता काटकर वाटर कूलर का उद्घाटन किया और मंच की इस सेवा भावना की सराहना की।
प्यासे को पानी पिलाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं” — सुमित अग्रवाल
उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों और संस्थाओं को ऐसे जनहितकारी कार्यों में आगे आकर अपनी भूमिका निभानी चाहिए, जिससे जरूरतमंदों को सीधा लाभ मिल सके।
सैकड़ों लोगों को मिलेगा सीधा लाभ
पिथौरा जनसंपर्क कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिकों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में इस स्थान पर ठंडे पानी की व्यवस्था होना लोगों के लिए राहतभरा साबित होगा। मारवाड़ी युवा मंच एवं उदय शाखा पिथौरा द्वारा लहारोद चौक पर सार्वजनिक प्याऊ की भी शुरुआत की गई है, जिससे राहगीरों और आमजन को पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
“हर क्षेत्र में सेवा कार्य के लिए प्रतिबद्ध है मंच” — सौरभ अग्रवाल ‘मोनू’
उन्होंने बताया कि मंच द्वारा पिछले कई महीनों से गौमाता की सेवा एवं संरक्षण के लिए भी लगातार कार्य किए जा रहे हैं तथा समाज के सहयोग से कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
मानव सेवा के साथ जीव-दया की भी मिसाल
मारवाड़ी युवा मंच एवं उदय शाखा ने केवल इंसानों की सेवा तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि मूक पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता का भी परिचय दिया। बढ़ती गर्मी को देखते हुए संस्था द्वारा विशेष पहल की गई—
बड़ी संख्या में मौजूद रहे पदाधिकारी व समाजजन
इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच पिथौरा के अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल ‘मोनू’, सचिव बजरंग अग्रवाल, उदय शाखा अध्यक्ष शशांक अग्रवाल, राजेश गोयल, संजय गोयल, संदीप अग्रवाल, अमित गोयल, शुभम अग्रवाल, पवन अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल, तुषार बंसल, तन्मय अग्रवाल सहित मंच के समस्त पदाधिकारी, सदस्यगण एवं अग्रवाल समाज के प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस जनहितकारी पहल की क्षेत्रवासियों ने खुलकर सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में इस तरह की सुविधाएं आमजन के लिए राहत का कार्य करेंगी और समाज में सेवा की भावना को भी मजबूत करेंगी।

