कलेक्टर श्री लंगेह ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, 76 आवेदन प्राप्त आंगनबाड़ी का जीर्णोद्धार करने पर कलेक्टर को धन्यवाद देने पहुंची वार्ड पार्षद

 



महासमुंद 19 मई 2026 
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी। कलेक्टर श्री लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन प्रदान कर शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। जनदर्शन में कुल 76 आवेदन प्राप्त हुए।

जनदर्शन में महासमुंद स्थित महामाया वार्ड की पार्षद श्रीमती ईश्वरी संजय भोई विशेष रूप से कलेक्टर का धन्यवाद ज्ञापित करने पहुंचीं। उन्होंने बताया कि पिछले जनदर्शन में उन्होंने अपने वार्ड स्थित आंगनबाड़ी भवन के जीर्णाेद्धार के लिए आवेदन दिया था। जिस पर कलेक्टर श्री लंगेह द्वारा तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए गए थे। प्रशासन की त्वरित पहल से अब आंगनबाड़ी भवन का जीर्णाेद्धार कार्य पूर्ण हो चुका है। इसी क्रम में महासमुंद के डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड के पार्षद श्री धनेंद्र चंद्राकर ने शीतला तालाब में सार्वजनिक पचरी निर्माण की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। इसी तरह तमोरा निवासी दिव्यांग द्वारिका प्रसाद तांडे ने पेंशन से संबंधित आवेदन सौंपा। वहीं बसना विकासखंड के ग्राम अंकोरी निवासी श्री ज्ञान सिंह रायधर ने भू-अभिलेख सुधार हेतु आवेदन दिया। इसके अलावा साहू तेली संघ द्वारा कन्या छात्रावास, वृद्धाश्रम एवं बालक छात्रावास निर्माण हेतु भूमि आबंटन की मांग संबंधी आवेदन कलेक्टर को सौंपा गया। साथ ही अवैध अतिक्रमण, लम्बित राशि भुगतान एवं अन्य आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर  अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, श्री रवि साहू सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
Previous Post Next Post