दुर्घटना में मृतक के परिजन को 2 लाख रुपए प्रतिकर सहायता राशि स्वीकृत

 


महासमुन्द 18 मई 2026
दावा निपटान आयुक्त एवं कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा दुर्घटना में मृतक के परिजन को हुए अपहानि को दृष्टिगत रखते हुए दो लाख रूपए की प्रतिकर सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

इनमें टक्कर मारकर भागने मोटरयान सड़क दुर्घटना में बसना विकासखण्ड अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर बसना निवासी श्री महेश नायक की मृत्यु हो गई थी। अपहानि के कारण मृतक के विधिक प्रतिनिधि के रूप में उनकी पत्नी श्रीमती पद्मा नायक को दो लाख रुपये की प्रतिकर सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Previous Post Next Post